फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मस्जिद का निर्माण रुकवाया, तीन गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण करने के मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्य रुकवा दिया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे में गांव बसायच रोड पर मोहल्ला सराय तुलसीराम में पांच वर्ष पूर्व बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस वक्त पुलिस प्रशासन ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने फिर से मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था। इसकी सूचना कस्बे के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य करवा रहे मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी राशिद, मोहल्ला सराय तुलसीराम निवासी सरफराज और युनुस कमर को गिरफ्तार कर लिया और मस्जिद का तुरंत निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें