फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बंदर कर रहे हमले, बच्चों से मिलने पहुंचे निर्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। इलाहाबास शुकतीर्थ मार्ग पर बंदरों के लगातार हमलों से ग्रामीण, राहगीर और छात्र दहशत में हैं। छात्रों ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
यह मार्ग शुकतीर्थ के आसपास के गांवों फिरोजपुर, इलाहाबास, शुक्रतारी और बिहारगढ़ को जोड़ता है। हनुमत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल और एसडी इंटर कॉलेज इसी मार्ग पर स्थित हैं। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल इलाहाबास शुकतीर्थ मार्ग पर एसडी इंटर कॉलेज जा रहे बच्चों से मिले।
विज्ञापन

अनुष्का, सिया, परी, मिष्टी, वंशिका, रितिक, अंश, खुशीपाल, राधिका, प्रिया, मीनू, उज्ज्वल, हिमांशु, रोहन, सिद्धार्थ, सिवान, रेखा, वंशिका और मोनिका सहित कई विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल आते-जाते समय बंदरों का झुंड अक्सर हमला करता है।
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि श्रद्धालु कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने और मोरना शुकतीर्थ मार्ग पर कहीं भी फल, गुड़, चना आदि डालकर चले जाते हैं। छुट्टी होने पर जब बच्चे कॉलेज के गेट से बाहर निकलते हैं, तो बंदर अक्सर उन पर हमला कर देते हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, रविंद्र चौधरी, महिपाल राठी, शिक्षक रामनिवास प्रजापति और महेश राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें