फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मिर्जा टिल्ला में बंदरों का हमला, चार घायल, एक आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
जानसठ के गांव वाजिदपुर कवाली व नाईपुरा के रास्ते पर बंदर के  हमले से घायल बाइक सवार युवक। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। गांव मिर्जा टिल्ला में बंदरों के झुंड ने जगह-जगह ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में बालक व महिला सहित चार युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव मिर्जा टिल्ला निवासी सावन (28), महिला चिंता (45) अपने-अपने मकानों की छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। बंदरों ने हमला करते हुए दोनों को पंजे मारे और काटकर घायल कर दिया। घबराकर दोनों दौड़कर सीढ़ियों से उतरने लगे तो बंदरों ने दोबारा हमला कर दिया। दोनों सीढ़ियों से फिसलने से नीचे आकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद गांव के 26 वर्षीय मंजीत और आठ साल के गोलू को भी बंदरों ने हमला करके घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बंदरों को बामुश्किल भगाया। परिवार के लोगों ने घायलों को ले जाकर बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल में महिला चिंता, मंजीत और सावन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गंभीर हालत में सावन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि आठ साल के बालक गोलू को उपचार के बाद घर भिजवा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक घायलों के चेहरे, सिर और हाथों पर गंभीर चोटें हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में बंदरों की संख्या बढ़ी है। ग्रामीणों का आरोप है उन्होंने ग्राम सचिव से भी बंदरों को पकड़वाने की मांग की था, लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़वाया नहीं गया। एसडीएम रश्मि लांबा का कहना है कि समाधान कराया जाएगा।

समस्या है, प्रशासन से करेंगे मांग : साजिद
ग्राम प्रधान साजिद का कहना है कि गांव में समस्या है। बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रशासन को लिखित में अवगत कराया जाएगा। पहले भी मांग की जा चुकी है। जल्द ही बंदरों को पकड़वा करके वन विभाग के जंगलों में छुड़वाया जाएगा।

जानसठ के गांव वाजिदपुर कवाली व नाईपुरा के रास्ते पर बंदर के  हमले से घायल बाइक सवार युवक। स्रोत- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें