मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिले में एहतियात बढ़ा दी गई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाई जाए। अगर किसी बच्चे की तबीयत खराब लग रही है, तो तुरंत अभिभावकों को जानकारी दें।
शनिवार को डीएम ने निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को लेकर एहतियात बरतनी जरूरी है। स्कूल में अगर किसी बच्चे को बुखार, खांसी और जुकाम है तो विद्यालय की ओर से तुरंत अभिभावकों को सूचना दी जानी चाहिए। बच्चे का चेकअप कराएं और ठीक होने तक स्कूल भेजने से परहेज करें। पेट दर्द, दस्त, सिर दर्द और थकान की शिकायत करने को भी गंभीरता से लिया जाए। यदि किसी विद्यालय में कोविड की जांच जरूरी लगती है तो करा लें। 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।
डीएम ने कहा शिक्षक और अभिभावक जागरूकता दिखाते हुए निगरानी करें। किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है।