फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 'मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ', रैली में बच्चों ने अभिभावकों से किया आह्वान

Thu, 03 Apr 2025 11:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली प्राथमिक विद्यालय नंबर दो बेहड़ा सादात के शिक्षकों और छात्रों ने स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली प्राथमिक विद्यालय नंबर दो बेहड़ा सादात के शिक्षकों और छात्रों ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली। बच्चों को स्कूल में आने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में नए नामांकन कराने वाले बच्चों का पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक कपिल तोमर ने बताया कि गांव की गलियों में घूमते हुए स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली गई। विद्यालय में नए नामांकन कराने वाले बच्चों को तिलक कर, फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

डीएम उमेश मिश्रा, बीएसए संदीप कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने प्राथमिक विद्यालय नंबर दो बेहड़ा सादात को निपुण विद्यालय घोषित करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


स्कूल चलो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र प्रधान ने कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करें। बच्चों को पढ़ाना प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है। इस दौरान सहायक अध्यापक औसाफ अहमद, कंवरपाल, सुशीला, रेखा, भावना, ममता, विमला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें