संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे में जैन साध्वी आर्यिका 105 सुज्ञानमती माताजी व दयामती माता जी का मंगल प्रवेश हुआ। जैन साध्वी ने अपने प्रवचन में कहा कि जो श्रावक भगवान व गुरु की सच्ची भक्ति करता है, उसे उसका फल अवश्य मिलता है।
कस्बे में बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन साध्वियों ने कस्बे के मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय व मोहल्ला महाजनन स्थित श्री पदम प्रभु जिनालय व नेमिनाथ जिनालय में जिन दर्शन व स्तुति की। इसके बाद आर्यिका 105 सुज्ञानमती माता जी ने जैन धर्मशाला में प्रवचन करते हुए कहा कि जो श्रावक भगवान व गुरु की सच्ची भक्ति करता है, उसको उसका फल अवश्य मिलता है।
श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह वर्तमान जिन शासनायक भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपना कर उसका जन-जन तक प्रचार प्रसार करें। इस दौरान बालेश जैन, सुंदरलाल जैन, राकेश जैन, मदन जैन, हर्षित जैन, सतीश जैन, संजीव जैन, ललित जैन, पुनीत जैन, उमंग जैन मौजूद रहे।