फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से गुड़ व्यापारी मौत, 45 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर और जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। नई मंडी निवासी एक युवा गुड़ व्यापारी की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। 12 दिन पहले वह कोरोना की चपेट में आए थे। शुक्रवार को 45 नए केस मिले हैं, जिनमें 39 जेल में बंद विचाराधीन बंदी शामिल हैं। इतने बंदी कोरोना से संक्रमित मिलने पर जेल में हड़कंप मचा है। एक सभासद भी पॉजिटिव आए है। सात मरीज ठीक हुए। जिले में फिर भी 203 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी के भरतिया कालोनी निवासी 35 साल के युवा गुड़ व्यापारी 12 दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें पहले बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेरठ रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर बाद दिल्ली ले जाया गया। गुड़ मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार शाम को युवा गुड़ व्यापारी की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने ऐसी जानकारी होने से इंकार किया है।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जांच में 45 मामले कोरोना पॉजिटिव के आए। रैपिड एंटीजन जांच में कवाल की अस्थाई जेल में 35 बंदी संक्रमित मिले। जिला कारागार में भी चार बंदी पॉजिटिव आए। शेरनगर में एक, खतौली में एक, कुटेसरा में दो, पुरानी आबकारी में एक मरीज मिला। केशवपुरी निवासी भाजपा सभासद भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सात मरीज ठीक हुए है। अब तक 844 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 612 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 203 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें