फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहसिना हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पति ने तीन लाख की सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या

Wed, 28 Jul 2021 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मोहसिना हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने शौहर व उसकी दूसरी पत्नी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के गेट पर हुई मोहसिना की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए शौहर व उसकी दूसरी पत्नी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने ही संपत्ति विवाद के चलते तीन लाख की सुपारी देकर मोहसिना की हत्या कराई थी।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाने में मंगलवार को सीओ खतौली राकेश सिंह ने बताया कि गत 15 जुलाई को नेशनल हाईवे स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज गेट पर गांव शेरनगर निवासी महिला मोहसिना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीओ ने बताया कि तितावी के गांव मांडी निवासी मोहसिना का निकाह गांव शेरनगर निवासी सोनू उर्फ फुरकान से हुआ था। 2014 में सगी भाभी की हत्या के आरोप में मोहसिना जेल गई थी, जिस पर फुरकान ने गांव सोरम निवासी मेहरबान की बेटी से दूसरा निकाह कर लिया। करीब दो साल बाद मोहसिना जेल से जमानत पर बाहर आई तो शौहर का दूसरा निकाह देख विवाद शुरू हो गया। इसके चलते दूसरी पत्नी के परिजनों ने फुरकान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। मुकदमे में समझौता करते हुए फुरकान ने अपनी चार बीघा जमीन दूसरी पत्नी के नाम कर दी और सोरम में ही जाकर रहने लगा था।

वहीं, मोहसिना बेटे के साथ ससुराल शेरनगर में ही रहती रही। सीओ ने बताया कि दूसरी पत्नी का पिता मेहरबान नहीं चाहता था कि फुरकान की संपत्ति में पहली बीवी भी हिस्सेदार हो। इसके चलते उसने अपने भाइयों कय्यूम, इरफान व तनवीर के साथ मोहसिना की हत्या की साजिश बनाई। इसके बाद गांव सोरम निवासी कादिर व तहसीन को तीन लाख रुपये में मोहसिना की हत्या की सुपारी दे दी गई। इनमें से 1.70 लाख रुपये एडवांस दे दिए गए, जबकि बाकी 1.30 लाख रुपये हत्या के बाद दिए जाने थे। सीओ ने बताया कि हत्या की साजिश में शौहर फुरकान भी शामिल रहा था। मंगलवार को शौहर फुरकान व उसके दूसरे ससुर मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें