फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में 40 हजार लोग जाएंगे

Sat, 21 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बाद यूपी में मिशन 2017 की तैयारियों को लेकर 26 मई को सहारनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी रैली करेंगे। रैली में जिले से 40 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजपा ने 18 मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


जानसठ रोड पर एक बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि 26 मई की सहारनपुर की रैली ऐतिहासिक होगी। पीएम मोदी के दो साल के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल हुई है। 

आजादी के 70 साल बाद मोदी सरकार ने आम आदमी को रसोई गैस की सुविधा दी है। जिला प्रभारी रामपाल पुंडीर ने कहा कि जिले से 40
हजार लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य है। यूपी के मिशन को फतह करना ही भाजपा का लक्ष्य है। रैली के लिए 18 मंडल प्रभारी घोषित किए गए। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल, देवव्रत त्यागी,  यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र सिंह गुर्जर, विजय शुक्ला, अतुल सैनी, शिवराज त्यागी, सुनील सिंघल, देशबंधु तोमर, गीता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें