फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 72 इंस्पायर अवार्ड विजेताओं के मॉडल की लगेगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नए सत्र के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 सितंबर तक कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र ऑनलाइन आवेदन करेंगे। छात्र-छात्राओं को इंस्पायर अवार्ड मानक योजना से परिचित कराने के लिए जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें पूर्व वर्ष चयनित हुए 72 इंस्पायर अवार्ड विजेताओं के मॉडल को दिखाया जाएगा।
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के 72 विद्यार्थी इस बार जिला और मंडल स्तर पर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्हें विज्ञान के मॉडल बनाने के लिए शासन ने 10-10 हजार रुपये की धनराशि खाते में भेजी है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंडल के बाद राज्य स्तर पर मॉडल प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जाती है।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थी अपने नवोन्मेषी विचार (इनोवेटिव आइडिया) प्रस्तुत करते हैं। आइडिया के चयनित होने पर विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये भी प्रदान किए जाते हैं। जिला, मंडल और राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाता है। जिले में इस योजना के तहत 72 विद्यार्थियों को चुना गया है, उन्हें मंडल स्तर पर इसी माह अपने मॉडलों का प्रदर्शन करना है।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि जिले के सभी बोर्ड के राजकीय, सहयता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक और जूनियर विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले 2480 विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी आइडिया को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद देश भर के एक लाख सर्वश्रेष्ठ विचारों का चयन किया गया था। इनमें जिले के 72 बाल वैज्ञानिक शामिल रहे। इनके बनाए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इससे अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें