कवाल में महिला का सैंपल लेते मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शुरू की सैंपलिंग
मुुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना जांच के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट ने सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया है। जिले में दो मोबाइल यूनिट हैं। दोनों रैंडम आधार पर हॉटस्पॉट इलाकों में पहुंचकर सैंपल कलेक्शन कर रही हैं। मंगलवार को जानसठ क्षेत्र के कवाल और खालापार इलाके में सैंपल लिए गए।
जिले में कोरोना के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए अब रैंडम सैंपलिंग भी शुरू हो गई है। फिलहाल उन स्थानों पर जोर दिया जा रहा है जहां ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के मंडलीय प्रभारी काव्य शर्मा ने बताया कि जिले में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट हैं। सोमवार से इन्होंने हॉटस्पॉट इलाकों में जाकर रैंडम तथा लक्षणों के आधार पर सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जानसठ के गांव कवाल में 21 और खालापार में 14 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें पुलिस कर्मी, रोगियों के संपर्क में आए लोगों के अलावा ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनमें कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं। दोनों ही गांवों में कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल अगले आदेशों तक मोबाइल मेडिकल यूनिट अलग-अलग स्थानों पर जाकर सैंपल लेती रहेगी।