फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने शेयर किया वीडियो, चौकी इंचार्ज पर अवैध वसूली कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की गढ़ी सखावत पुलिस चौकी के इंचार्ज सचिन त्यागी पर क्षेत्र के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। मेरठ-करनाल हाईवे की वीडियो भी शेयर की गई है।
विज्ञापन

बुढ़ाना विधायक ने कहा कि गढ़ी चौकी से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली हो रही है, अगर कोई व्यक्ति रुपये देने से मना करता है, तो बदसलूकी की जाती है। ट्रक चालकों को इस क्षेत्र से गुजरना मुश्किल हो गया है। विधायक ने डीजीपी, डीएम और एसएसपी को वीडियो शेयर की गई है।
चेतावनी दी गई है कि मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो मेरठ-करनाल हाईवे पर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों से चौकी इंचार्ज की भूमिका और क्षेत्र में उनके विषय में जानकारी जुटाकर निष्पक्ष जांच की बात कही गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें