चौधरी छोटूराम कालेज में लैब का उदघाटन करते विधायक उमेश मलिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधायक ने प्रयोगशाला का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में नवनिर्मित एमएससी रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का विधायक उमेश मलिक ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक, प्रबंध समिति के अध्यक्ष महक सिंह मलिक तथा सचिव शरद कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने चौधरी चरण सिंह व चौधरी छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात उन्होंने एमएससी रसायन विज्ञान कक्ष तथा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा की एमएससी रसायन विज्ञान शाखा अत्यधिक अवसरों वाली शाखा है, सरकारी तथा प्राइवेट दोनों ही सेक्टरों में अत्यधिक डिमांड है। एमएससी रसायन विज्ञान खुलने से निश्चित रूप से ही हमारे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अत्यधिक लाभ होगा। उन्हें दाखिले के लिए अन्यत्र जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। अध्यक्ष महक सिंह मलिक ने कहा कि एमएससी रसायन विज्ञान शाखा का खुलना कॉलेज के लिए गौरव की बात है। विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत सिंह ने प्रयोगशाला की विशेषता बताई।