फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर जज की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर जज की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से रिटायर जज की हुई मौत के लिए परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनकी पत्नी ने वीडियो संदेश में स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस वीडियो संदेश के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रशासन ने जांच बैठा दी है। उधर, रिटायर जज के शव का बुधवार को नई मंडी श्मशान घाट पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया। उधर, सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा कि कोविड अस्पताल का जांच करेंगे। इसके बाद अधिकारिक बयान जारी करेंगे।
विज्ञापन

शहर में यहां जज कंपाउंड में रहने वाले एडीजे के 76 वर्षीय पिता रिटायर जज की कोरोना संक्रमण के बाद मंगलवार को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेेज के कोविड अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक रिटायर जज की पत्नी ने जारी वीडियो संदेश में कहा कि उनके पति को स्वास्थ्य में परेशानी होने पर अस्पताल दिखाया गया, जहां पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया। परिजनों ने सीएमओ से अनुरोध किया कि उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने दिया जाए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें 28 मार्च को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आरोप है कि वहां उनके साथ बहुत क्रूरता हुई। आरोप है कि खाने में खिचड़ी दी। दो बार उनकी ऑक्सीजन की नली हट गई। यहां तक की भेजने के बाद भी डायपर नहीं लगाए गए। मंगलवार को उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी ने बताया कि वह अपने पति की पूरी सुविधा और खानपान की व्यवस्था कर रही थीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोविड मरीजों के साथ जो हो रहा है, वह किसी के साथ न हो। उधर, इस वीडियो के वायरल होने पर जांच बैठा दी गई है। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी गई, वो खुद कोविड अस्पताल जाकर जांच करेंगे। इसके बाद ऑफिसीयल बयान जारी करेंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें