फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया

विज्ञापन
बुढ़ाना में कुरालसी गांव में पीड़ित परिवार से कुशलक्षेम जानने पहुंचे विधायक व अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कुरालसी गांव में पहुंचे विधायक व अधिकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गांव कुरालसी निवासी दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने विधायक के साथ अधिकारी पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी व सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी कृष्णपाल अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ शुक्रवार को बाइक द्वारा बुढ़ाना आ रहा था। निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इस घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई थी। शनिवार को विधायक उमेश मलिक व उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट गांव कुरालसी पहुंचे। विधायक व अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर विधायक उमेश मलिक व उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने को लेकर विचार विमर्श किया। उपजिलाधिकारी व विधायक ने बताया कि कृष्णपाल मजदूरी करता था। उसे श्रम विभाग तथा सरकार की अन्य योजनाओं से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। विधायक ने बताया कि दो लाख रुपये की अलग से सहायता दी जाएगी। मृतक के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी गांव वालों ने ली। विधायक व उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को लगातार राशन मुफ्त में मिलता रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान ठा. मामचंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह, तहसीलदार जयेंद्र सिंह, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें