फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत, जैक से लिंटर उठाते समय अचानक हुआ हादसा

Sun, 31 Dec 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खुड्डा गांव में गिरा लिंटर का मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपार के खुड्डा गांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर कर गिर गया। निर्माण कार्य कर रहे एक मिस्त्री व कई मजदूर मलबे में दब गए। इस बीच मौके पर मची चीखपुकार से अफरातफरी का आलम हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी मुनीर के यहां मकान निर्माण कार्य कर चल रहा है। मकान के अगले भाग में बने मकान पर पुराना लिंटर पड़ा हुआ था। वह मकान गहराई में चला गया था। मुनीर पुराने लिंटर को जैक के द्वारा ऊपर उठवाने का कार्य करवा रहा था।
विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे के लगभग जैक फिसल जाने पर लिंटर भर भराकर गिर गया। लिंटर के मलबे के नीचे मुनीर, मिस्त्री शाहनवाज, मजदूर जलाउद्दीन व कई अन्य नीचे दब गए। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई।

शोरशराबा सुनकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी की मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी घायलों को बमुश्किल बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने राजमिस्त्री शाहनवाज पुत्र नासिर निवासी महमूदनगर, मुजफ्फरनगर को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। घायल मुनीर, अलाउद्दीन व दो अन्य का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। अभी तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें