न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस ने होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट के अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया। शहर के तमाम चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
नय साल को लेकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की नजर रही। तेज बाइक चलाने वालों पर रोक कर उनका चालान किया। हालांकि रात को अचानक घिर आए कोहरे और कड़ाके की ठंड लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर कम ही नजर आए।
रविवार को नववर्ष की पूर्व संध्या रही। न्यू ईयर की पूर्व संध्या और नये साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। शहर में शिव चौक, मीनाक्षी चौक, नावल्टी चौराहे, अस्पताल चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, नई मंडी, गांधी कालोनी आदि स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
शाम को पुलिस ने शहर के सभी होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। बाइक से तेज गति से जा रहे युवकों को रोका और उनकी बाइकों का चालान किया। पुलिस की निगाहें न्यू ईयर के जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर रही।
डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंत देव ने निर्देश पर सभी एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारियों को हुडदंग मचाने वालों, शराब पीकर हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटने और तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए है।
साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, ढ़ाबो की लगातार चेकिंग करने का कहा गया है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डो पर भी चेकिंग अभियान चला कर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। उधर, देर रात को अचानक आए घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के कारण सड़कों पर आकर जश्न मनाने वालों की संख्या कम ही रही।