फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति का शुभारंभ आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार से मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम 25 अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य यौन अपराध, बाल विवाह, दहेज हिंसा, घरेलू हिंसा, कानून व अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों, एसिड अटैक, सुरक्षा तंत्र आदि के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत 17 अक्तूबर को महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम, 18 अक्तूबर को पॉक्सो यानी यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम, 19 को लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून, 20 को कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, 21 को बाल-विवाह रोकथाम, 22 को कोविड-19 के प्रति जागरूकता, 23 को कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, 24 को बैठकें, 25 को सुरक्षा शपथ ‘‘योद्धाओं’’ का सम्मान आदि को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को हेल्प लाइन नंबरों जैसे 112 इमरजेंसी, 181 वूमन हेल्प लाइन, 1090 वूमन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें