फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवट फाटक के निकट मिली लापता युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवट फाटक के निकट मिली लापता युवक की लाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला केवलपुरी से एक हफ्ते से लापता युवक की लाश सोमवार सुबह सरवट फाटक के निकट रखे रेलवे स्लीपर पर पड़ी मिली। युवक की गर्दन में फंदा कसा था, जिसका दूसरा छोर रेलवे स्लीपर से बंधा था। पीड़ित परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला केवलपुरी निवासी इमरान (35) पुत्र इरफान करीब एक हफ्ते पूर्व घर से काम पर गया था। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा था, हालांकि इसके बावजूद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज न कराकर अपने स्तर से ही युवक की तलाश की जा रही थी। सोमवार सुबह शहर के सरवट फाटक के निकट रेलवे ट्रैक के पास रखे सीमेंट के रेलवे स्लीपरों पर युवक का शव पड़ा मिला। शव की गर्दन में फांसी का फंदा कसा हुआ था, जिसका दूसरा छोर ऊंचाई पर रखे रेलवे स्लीपर में बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान लापता इमरान के रूप में हुई। इमरान का शव मिलने की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। युवक के परिवार में पत्नी और चार लड़कियां हैं। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाना प्रतीत हो रहा है। यदि परिजनों द्वारा किसी तरह की तहरीर दी जाती है तो उसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें