फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरागी किशोर के साथ कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने भोपा से मनोरागी किशोर को रेस्क्यू किया है। टीम को लिखित सूचना मिली थी कि किशोर के साथ आठ दिन पहले कुकर्म किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने भोपा थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन एक सप्ताह तक कार्रवाई नहीं होने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। आयु परीक्षण के बाद आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण भी हुआ।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन की डायरेक्टर पूनम शर्मा को लिखित शिकायत मिली थी कि भोपा में एक मनोरोगी किशोर के साथ कुकर्म की घटना हुई है। शिकायत मिलने के बाद के बाद भोपा पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन टीम किशोर को साथ ले आई और बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। बाल कल्याण समिति ने उसका कोरोना टैस्ट कराने, आयु परीक्षण और आंतरिक परीक्षण कराने का आदेश दिया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में उसके सभी टेस्ट कराए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने बताया कि किशोर के साथ आठ दिन पहले कुकर्म किए जाने की लिखित में शिकायत आई है। बाल कल्याण समिति पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद उसे मेरठ के बालगृह भेजा जाएगा। यह किशोर मंदबुद्धि है, इसकी आयु लगभग 15 साल हैं। गांव के लोग ही इसे खाना आदि दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें