फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी बेखौफ: मुजफ्फरनगर में गुड़ व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे, हेड कांस्टेबल से रिश्तेदार बनकर 45 हजार ठगे

Wed, 01 Dec 2021 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने आज सुबह एक गुण व्यापारी से हथियारों के बल पर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए वहीं एक हेड कांस्टेबल से रिश्तेदार बताकर 45 हजार रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में दिनदहाड़े गुड़ व्यापारी मुकेश से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात जीटी रोड पर हुई।  घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

 

जानकारी पाकर अन्य गुड व्यापारी भी घटनास्थल पर पहुंचे । घटना को लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है । उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की  है। व्यापारी अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर मंडी जा रहा था।


हेड कांस्टेबल से रिश्तेदार बनकर 45 हजार ठगे
मुजफ्फरनगर में ही जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल नरेश कुमार से रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने 45 हजार रुपये ठग लिए। नरेश ने साइबर सेल में जानकारी दी। कॉल करने वाले ने खुद को  नरेश का रिश्तेदार बताया था और मोबाइल पर उनसे लिंक ओपन करा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 हजार रुपये साइबर ठग से वापस करा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें