फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फिर बनाई अश्लील वीडियो और...

Tue, 23 Mar 2021 06:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एक गांव निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक गांव निवासी युवक के साथ उसके काफी समय से प्रेम संबंध थे। करीब दो साल पूर्व युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से इसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। शादी का दबाव डालने पर आरोपी ने चार जून 2020 को उसका फर्जी निकाहनामा बनवा लिया और उसे एक किराए के मकान में बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: होटल का नजारा देख एएसपी हैरान, फिर बड़ी कार्रवाई, मौके से 10 पकड़े, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद युवक ने अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए तीन साथियों से सामूहिक दुष्कर्म कराना शुरू कर दिया। इससे वह चार माह की गर्भवती भी हो गई। आरोप है कि 21 मार्च को फिर से युवक अपने साथ दो युवकों को लेकर आया और अपने दोनों साथियों से युवती से सामूहिक दुष्कर्म कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। मकान में रहने वाले दूसरे किराएदारों ने उसे बंधनमुक्त कराया, जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी अभिषेक यादव को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें