फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बुजुर्ग महिलाओं का विशेष टीकाकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आज जनपद में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं तथा 45 से 60 आयु वर्ग में गंभीर बीमारी से ग्रस्त महिलाओं के लिए तीन स्थानों पर विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि कि सोमवार को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त नौ ब्लॉक पर 52 स्थानों पर 64 सत्रों में निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। छह निजी हॉस्पिटल में से नि:शुल्क टीकाकरण किया जा सकता है। निजी अस्पतालों में शांति मदन हॉस्पिटल, रामा देवी आई हॉस्पिटल, हार्ट एंड इमरजेंसी सेंटर टाउन हॉल, निर्वाल हॉस्पिटल एवं आई क्यू हॉस्पिटल में भी शुल्क के साथ टीकाकरण कराया जा सकता है।
जागरूकता रैली निकलेगी
सीएमओ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार सुबह 9:00 बजे टाउनहॉल के मैदान से जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद नगर पालिका सभागार टाउनहॉल में एक जन जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें