फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar : मंत्री जितिन प्रसाद बोले- भाजपा सरकार बनते ही बिल में घुस गए बड़े- बड़े बाहुबली

Sat, 19 Nov 2022 10:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही बड़े- बड़े बाहुबली बिल में घुस गए। उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा।
विज्ञापन
मंत्री जितिन प्रसाद शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद शर्मा ने कहा कि वह जमाने लद गए, जब कोई बाहुबली के नाम पर डरा धमकाकर वोट लिया करता था। भाजपा सरकार बनते ही बड़े-बड़े बाहुबली बिल में घुस गए हैं। प्रबुद्ध वर्ग वह वर्ग है, जो समाज को दिशा और दशा देने का काम करता है। अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करें। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में जीटी रोड स्थित अंबर पैलेस में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में जो परिवर्तन आया है, वह दिख रहा है। दूसरी सरकारों में योजनाएं चंद लोगों के लिए बनाई जाती थी। प्रदेश में ऐसी योजनाएं लाई जा रही हैं, जो बड़ा परिवर्तन लाएंगी। 

यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खतौली का उप चुनाव इम्तिहान भी है और ऊर्जा का स्रोत भी है। बाकी दलों का कोई विचार नहीं है। यह सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। चुनाव के दौरान बड़ी बातें करते हैं। चुनाव के बाद ढूंढे नहीं मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें