फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन अंडर पास से लाखों का सरिया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस की सक्रियता को चुनौती देते हुए चोर गिरोह ने कछौली के जंगल में निर्माणाधीन अंडर पास से कई लाख का सरिया व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। अब से पहले भी इसी स्थान पर चोरी हुई थी। दूसरी बार चोरी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भौराकलां के मोहल्ला सउदीननगर निवासी अनिल कुमार बालियान ठेकेदार है। वह एलएमटी कंपनी के साथ अंडरपास बनवा रहे है। वर्तमान में उनकी कंपनी नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर के कछौली गांव के जंगल में अंडरपास बनवा रही है। वहां पर लाखों का सरिया व अन्य निर्माण सामग्री का सामान पड़ा हुआ है। उनकी साइट से अज्ञात चोरों ने धीरे-धीरे सरिया चोरी कर लिया। इस बारे में पता नहीं चल सका। दस दिसंबर को उन्हें सरिया कम दिखाई दिया तो करीब तीन लाख रुपये का सरिया व प्लेट चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। अनिल बालियान ने बताया कि उनकी साइट पर अब से पहले भी चोरी हो चुकी है। उन्होंने इस बारे में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान को जानकारी दी थी। इसके बाद तहरीर देने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें