फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुरकाजी में सम्मानित किए गए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर काॅलेज में हुआ कार्यक्रम, शील्ड देकर किया गया प्रोत्साहित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। राजकीय इंटर काॅलेज में शनिवार को एक मेधावी छात्र अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय और तृतीय आए छात्रों को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि चेयरमैन जहीर फारुकी काे शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी ने व्यावसायिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप के विषय में भी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को खेलकूद, संगीत, कला और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। चेयरमैन ने बच्चों से अपने माता पिता व बुजुर्ग लोगों का सम्मान करने के साथ ही अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। विद्यालय में पानी की समुचित व्यवस्था व कैमरे और अन्य सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा-12 कला वर्ग की प्रथम छात्रा संजना चंचल, द्वितीय साक्षी व अनुराधा, तृतीय स्वाति, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में प्रथम अन्नू, द्वितीय इलमा, तृतीय खुशी व कक्षा 10 की प्रथम अफीफा, द्वितीय आयशा, तृतीय कामिनी सहित अन्य छात्राओं को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधे लाल, शाह आलम गौड़, इरशाद फरीदी, आजाद फरीदी, इनाम फरीदी, हाफिज मोहसिन, आदिल फरीदी, मेहराज खान, कमल कुमार, सावन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें