मोहम्मद फैज की अंसारी रोड है इलेक्ट्राॅनिक सामान रिपेयर की दुकान
मुजफ्फरनगर। नगर के अंसारी रोड पर लक्ष्मी मार्केट में एक दुकान में देर रात आग लग गई। आग में लगभग आठ लाख रुपये का माल जल गया। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने आग लगाने की आशंका जताई है।
मोहम्मद फैज की अंसारी रोड पर दुकान पर है। वह इलेक्ट्राॅनिक सामान की रिपेयरिंग व कूलर का सामान बेचता है। शुक्रवार रात दुकान में आग लग गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने यह जानकारी मोहम्मद फैज को दी। सूचना देने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग काे बुझाया। दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव ने कहा कि आग कैसे लगी, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित ने आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। साथ ही दुकान में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आग लगने के बारे में शहर कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। -संवाद