संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पीएनबी मोरना के प्रबंधक विकास कुमार सिन्हा और डॉ. रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रबंधक बिजेंद्र ने बताया कि कक्षा-आठ में क्रमशः शिफा, अलीशा, निशान्त, कक्षा-सात में रिया, वर्णिका, अनम, कक्षा-छह में विनय, शिवा, कक्षा-पांच में रमा, फलक जहां, ईशू ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा-चार में माही, अनन्या, सृष्टि, कक्षा-तीन में प्रतीक चौहान, अवनी, कोमल, कक्षा-दो में फैजान, सैफ, असद, कक्षा-एक में नैतिक चौहान, सादिक, परी, सुबोधनी व यूकेजी में ऋषभ, साजिया, अक्षी और एलकेजी में ईशा, यश, अमरीत, नर्सरी में मानवी, रूही, देव कुमार ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी रहे। ओमपाल सिंह चौहान, राजेंद्र धीमान, सतपाल गायक, प्रधानाचार्या निशा रानी, तानिया, ज्योति धीमान, सोनिया, मीनाक्षी, अविनाश, योगेश कुमार, सुशील मौजूद रहे।