फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसैन की जयंति

विज्ञापन
समारोह में मेधावी छात्रा को सम्मानित करतीं महाराजा अग्रसैन महिला मंडल समिति की पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राएं सम्मानित
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति (रजि.) की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महाराजा के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक रचना कंसल ने महाराजा अग्रसेन की जीवन शैली पर रोशनी डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा तान्या गर्ग व हाईस्कूल की छात्रा दिव्या गुप्ता को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व रचना कंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सचिव कमलेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पूनम सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित किया, साथ ही पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर अर्पणा अग्रवाल, आभा, सुमन, अर्चना, सुमन अग्रवाल, शैली, मोनिका, शिप्रा, मीनाक्षी, सुरभि, मिनी मंगल, पूनम सिंघल, कमलेश, अरुणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें