मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का आधार है। शिक्षा से सामाजिक जागृति के साथ आर्थिक समृद्धि का द्वार खुलता है।
भोपा रोड स्थित पंजाबी बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमबीबीएस, आईआईटी और प्रशासनिक सेवा में चयनित मेधावियों को सम्मानित किया गया। जीएम बीएसएनएल प्रेमचंद और डीआईओएस गजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी होगी। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षा के बल पर ही समाज आगे बढ़ सकता है। शिक्षा हमारी सामाजिक और आर्थिक उन्नति का आधार है। बच्चों को तकनीकी शिक्षा पर अधिक ध्यान देना होगा। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर उसके अनुसार शिक्षा प्राप्त करनी होगी। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि ने गौतम बुद्ध, संत रविदास और भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता नरेंद्र कुमार एवं संचालन हरकेश सिंह एवं अरुण कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स प्रवेश तोमर, रुड़की आईआईटी के रजिस्ट्रार संजीव जयंत, बीईईओ विश्वास कुमार, सुदर्शन लाल, नरेंद्र कुमार, डा. सविता डबराल, सहायक अभियोजन अधिकारी संगीता सिंह आदि मौजूद रहे। एमबीबीएस में चयनित हर्ष विनायक, आईआईटी में चयनित वरांत नागोरिया सम्मानित हुए। सीबीएसई बोर्ड के 23 और यूपी बोर्ड के 267 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से प्रियंका सिंह, शैली, सत्यम कुमार, शालू, हनी चंद्रा, ईवी, निशा, भारती, प्राची, निकिता देवी, आदि शामिल रहे। आयोजन में नाथीराम, शत्रुधन सिंह, राजेश कुमार, डॉ अमन कुमार, गजे सिंह, प्रेमचंद, वेदप्रकाश, रवि अंबेडकर, बबीता, गीता, राकेश कुमार, देवी सिंह, नाथीराम, कुलवंत सिंह, केपी सिंह, राजेश कुमार, विजयपाल, बाबू सिंह बौद्ध, दीपक गंभीर, ओमदत्त, विक्रमदत्त, अमरीशचंद्रा, रामकुमार आदि का सहयोग रहा।