मुजफ्फरनगर। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पारा लगातार 40 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर के समय लोग मजबूरी में ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सड़क पर सन्नाटे की स्थिति बन रही है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आद्र्रता 48 प्रतिशत रही।