फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संविदा कर्मचारियों ने बिजली घर पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बा और देहात के करीब दो दर्जन संविदा कर्मचारी कस्बे के नए बिजली घर पर पहुंचे। यहां संविदा कर्मचारियों ने टेरा कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी कर्मचारी एकत्र होकर एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और अपनी आठ मांगों का ज्ञापन एक्सईएन को दिया।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने एक्सईएन से कहा कि उनका मासिक वेतन उनके खाते में डलवाया जाए। कंपनी द्वारा ईपीएफ बहुत कम दिया गया है, जिसे पूरा करवाया जाए। साथ ही कर्मचारियों को चिकित्सा के लाभ हेतु चिकित्सा कार्ड उपलब्ध करवाए जाए। कर्मचारियों ने बताया कि बिलिंग का काम करने वाले कर्मचारियों को उपकरण नहीं दिए गए गए। कर्मचारियों को सभी जरूरी उपकरण दिए जाएं, खराब होने पर उन्हें ठीक करवाया जाए। नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को उसकी सिक्योरिटी वापस करवाई जाए।
साथ ही मोबाइल रिचार्ज के पैसे कंपनी से दिलवाया जाएं। संविदा कर्मचारियों ने मानक के अनुसार महंगाई भत्ता दिए जाने की भी मांग की। यह ज्ञापन एक्सईएन के माध्यम से टेरा साॅफ्टवेयर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिडिट हैदराबाद, तेलंगाना को भेजा जाएगा। इस मौके पर वजीर, ताहीर, प्रदीप, अजय, राजेश, जाहिद, ललित, वसीम व फरमान आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें