देवबंद। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हिंदुओं के ऊपर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज कायम है। वहां के हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता हिंदू महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़खानी व दुष्कर्म की बर्बर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। बीजेपी, आरएएस, हिंदू जागरण मंच, विहिप के कार्यकर्ताओं को लक्ष्य बनाकर उन पर हमले किए गए। इसलिए टीएमसी सरकार को बर्खास्त करने, पश्चिम बंगाल में चल रही हिंसा को समाप्त कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराने, हिंसा पीड़ितों के मन में विश्वास और सुरक्षा का भाव पैदा कर पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर दीपक सोम, वरुण सिंह, जनित पाल, अभिषेक गोयल, तुषार शर्मा, विक्रम सिंह, रुद्र मिश्रा व अमित धीमान आदि रहे।