फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन की तैयारी के लिए बैठक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन की बैठक तुलसी पार्क में हुई। बैठक में 25 फरवरी को जेल भरो आंदोलन और 24 फरवरी को स्कूटर रैली की तैयोरियों पर चर्चा हुुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि 24 फरवरी को दिन में साढे़ ग्यारह बजे स्कूटर रैली प्रारंभ होगी। चेयरपर्सन के आवास पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। 25 फरवरी को मांगों को लेकर नई मंडी थाने पर सिटी मजिस्ट्रेट को दुकानों की चाबी सौंपी जाएगी एवं चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास के समीप नई मंडी थाने से व्यापारी गिरफ्तारी देंगे। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि सभी 509 दुकानें बंद रहेंगी और सभी व्यापारी विरोध में शामिल होंगे। बैठक में प्रवीण जैन, वीरेंद्र अरोरा, शिशुकांत गर्ग, जसप्रीत सिंह, महेंद्र नाथ, राजेंद्र अरोड़ा, धीर सिंह, मोहब्बत त्यागी, अनुज, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह, किशन लाल नारंग, प्रतीक अरोड़ा, विजय मदान, राजू, राजेश सैनी, असलम, मोनी, सुनीता तनेजा, देवेंद्र सिंह, विपिन, संजय, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें