फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने बताया जन विरोधी

विज्ञापन
पंकज मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने बताया जनविरोधी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के बजट की भाजपा नेताओं ने सराहना की है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि प्रत्येक वर्ग का ध्यान बजट में रखा गया है। वहीं, विपक्ष ने बजट को जनविरोधी बताया है। आरोप लगाया है कि किसान, मजदूर और व्यापारी का ध्यान नहीं रखा गया।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि सहारनपुर मंडल को एक यूनिवर्सिटी और एक सैनिक स्कूल मिला है। शुकतीर्थ को प्रदेश सरकार ने तीर्थ क्षेत्र घोषित किया है। बजट में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सभी का ध्यान रखा गया है। बजट आधुनिक उत्तर प्रदेश का परिचय दे रहा है। प्रत्येक वर्ग का ध्यान बजट में रखा गया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बजट में किसानों, मजदूरों व अन्य वर्ग के हितों के लिए कुछ भी नहीं है। किसानों के बकाया भुगतान व खाद बिजली पर कोई सब्सिडी व लाभ पहुंचाने की घोषणा नहीं है। किसानों के पांच लाख के बीमा व फ्री सिंचाई की योजना पहले से ही सपा सरकार द्वारा चलाई गई थी। बजट पूरी तरह किसान विरोधी है। एक्सप्रेस वे निर्माण व मेट्रो योजना भी सपा सरकार की ही देन है।
विज्ञापन

बसपा नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि बजट में आम गरीब जनता के लिए कुछ भी नहीं है। किसानों के लिए बजट में कुछ भी नहीं दिया गया है। पंजाब में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जा रही है, प्रदेश सरकार ने रेट दोगुने कर दिए हैं। सरकार की किसानों और मजदूरों के लिए कोई नीति नहीं है। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक पंकज मलिक का कहना है कि योगी सरकार का बजट आम जन मानस से जुड़ा हुआ नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह उपेक्षित किया गया है। किसान बजट के केंद्र में नहीं है। गन्ना मूल्य और भुगतान को लेकर कुछ नहीं किया गया। जमीन पर बजट दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें