फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: साइकिल चलाओ, फिट रहो, पर्यावरण बचाओ, मेरठ में निकलेगी 60 किमी तक की जागरूकता राइड

Sat, 06 Jun 2026 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 7 जून को मेरठ में 15, 30 और 60 किलोमीटर की जागरूकता साइकिल राइड आयोजित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

 

विज्ञापन
साईकिल ट्रेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 7 जून को मेरठ में वर्ल्ड बाइसिकल डे राइड 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर साइकिल प्रेमी और फिटनेस के प्रति जागरूक लोग एक विशेष जागरूकता राइड में हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन


सुबह 5 बजे शुरू होगी राइड
अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट सचिन कुमार ने बताया कि राइड की शुरुआत सुबह 5 बजे मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के सामने प्रो बाइसिकल शॉप से होगी। प्रतिभागियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि राइड निर्धारित समय पर शुरू हो सके।


यह भी पढ़ें: Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP
विज्ञापन
विज्ञापन

15, 30 और 60 किलोमीटर के विकल्प
राइड मवाना रोड से शुरू होकर सलारपुर के रास्ते आउटर रिंग रोड पर पहुंचेगी। इसके बाद प्रतिभागी अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार 15, 30 या 60 किलोमीटर की दूरी में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकेंगे। आयोजक रिंकू पवार के अनुसार यह आयोजन साइकिलिंग को पर्यावरण के अनुकूल, स्वास्थ्यवर्धक और टिकाऊ परिवहन के रूप में बढ़ावा देने का संदेश देगा।

सुरक्षा नियमों का करना होगा पालन
आयोजकों के अनुसार 11 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी राइड में हिस्सा ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए हेलमेट और सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि दूरी पूरी करने के बाद प्रतिभागी अपने-अपने निर्धारित मार्ग के अनुसार राइड समाप्त कर सकेंगे। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें