फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार साथियों के साथ बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था पड़ोसी युवक, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Mar 2022 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, प्रकरण की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
थाना सरधना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र की एक छात्रा की तहरीर पर खतौली थाने में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पड़ोसी अपने साथियों के साथ उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी युवक शिवा सेना में है। वह तीन मार्च को मुजफ्फरनगर से लौट रही थी, इसी बीच उसे शिवा मिला और चार साथियों के साथ बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और एक कमरे में भी बंद कर दिया।

उधर, छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं लगा। शनिवार को छात्रा किसी तरह घर लौटी और परिजनों को प्रकरण की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को खतौली लेकर पहुंचे और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अरुण, वरुण, शिवा, अंश, सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें