फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एलईडी लाइटों से जगमगाएगा मेरठ रोड का ग्रीन पाथवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने निर्माणाधीन ग्रीन पाथवे पर एलईडी लाइट लगवाएगी। इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। एमडीए की ओर से ग्रीन पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के विकास में नगर पालिका और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण समन्वय बनाकर चल रहे हैं। प्राधिकरण की ओर से मेरठ रोड पर ग्रीन पाथवे का खाका खींचा गया था। गन्ना शोध संस्थान के बगल में सुजड़ू चुंगी तक करीब 200 मीटर लंबे क्षेत्र में 90 लाख रुपये के बजट में ग्रीन पाथवे तैयार कराया जा रहा है। जहां बुजुर्ग एवं अन्य लोगों के टहलने एवं बैठने के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। नगर पालिका डीएम आवास के सामने तैयार हो रहे ग्रीन पाथवे पर लाइटिंग की व्यवस्था कराएगी। पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर करीब 10 लाख रुपये के बजट में लाइटिंग व्यवस्था कराई जाएगी। पालिका बोर्ड ने बजट प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें