फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहू के साथ किया ऐसा कांड, हर कोई रख लेगा कानों पर हाथ, पुलिस बर्दाश्त न करेगी ससुरालियों की ये गंदी करतूत

Sat, 11 Nov 2023 03:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : महिला का आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसी से कमाई की बात कहने लगे। उसका अश्लील वीडियो बनाकर जबरन इंटरनेट पर डालने लगे। अनजान लोगों से अश्लील वीडियो कॉल कराते थे। इससे ससुराल वाले पैसा कमाते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ससुराल वालों ने काली कमाई की। विरोध करने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। महिला की शिकायत पर लोहियानगर पुलिस ने पति, सास, ससुर और तीन देवरों सहित छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर के युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शादी के पांच माह बाद पति उसे लेकर दिल्ली में किराए के मकान में रहने लगा। ससुराल वाले दिल्ली आते-जाते रहे। वे दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। 

आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसी से कमाई की बात कहने लगे। उसका अश्लील वीडियो बनाकर जबरन इंटरनेट पर डालने लगे। अनजान लोगों से अश्लील वीडियो कॉल कराते थे। इससे ससुराल वाले पैसा कमाते रहे। उसकी ढाई साल की बच्ची भी है।

पीड़िता के मुताबिक, पांच अक्तूबर को ससुराल वाले जबरन उसका वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर और तीनों देवर के खिलाफ दहेज व यौन उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल
विज्ञापन

थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें