जिले में 15 साल बाद कोई महिला विधायक बनी है। इससे पहले साल 2009 में मिथलेश पाल ही मोरना से विधायक चुनी गई थीं। उनके बाद वर्तमान में वंदन वर्मा एमएलसी हैं। इस बीच चरथावल और खतौली से महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नसीब नहीं हो सकी थी।
जाहिद हुसैन।
- फोटो : अमर उजाला
हार से निराश नहीं, फिर लड़ेंगे : हुसैन
आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन ने कहा कि वह हार से निराश नहीं हैं, फिर चुनाव लड़ा जाएगा। जनता ने उन्हें समर्थन और सम्मान दिया।
सुम्बुल राना।
- फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में रोके गए मतदाता : सुम्बुल
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाता रोके गए थे। मतदाताओं ने उनका नैतिक रूप से समर्थन किया है। हार से निराश नहीं हैं।
शाहनजर।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी : शाहनजर
बसपा प्रत्याशी शाह नजर का कहना है कि ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। जिस तरह समर्थन मिल रहा था, उस तरह वोट नहीं मिले।
अरशद राना
- फोटो : अमर उजाला
जनता ने मुझ पर जताया भरोसा : राना
एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना ने कहा कि पुलिस अगर मतदाताओं को नहीं रोकती तो नतीजे कुछ और होते। लोगों ने उन पर भरोसा जताया है। जनता के हक में आवाज उठाते रहेंगे।