मीरापुर के मैदान में अब यह प्रत्याशी
मीरापुर उपचुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सपा से सुम्बुल राना, बसपा प्रत्याशी शाह नजर, रालोद से मिथलेश पाल, आजाद समाज पार्टी कांशीराम से जाहिद हुसैन, राष्ट्रीय समाज दल आर से गुरदर्शन सिंह, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से मोहम्मद अरशद, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत, पिछड़ा समाज पार्टी शिव कुमार प्रत्याशी है। जबकि निर्दलीय अमरनाथ, राजबल सिंह राना, वकार अजहर प्रत्याशी घोषित किए गए।