फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में आग से तीन लोग झुलसे  

Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में आग के बाद जलीं दवाइयां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की रोड पर मंगलवार की रात मेडिकल स्टोर में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया है। आगजनी से लाखों की दवाई जलकर राख हो गई है।       
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रुड़की रोड पर सहारनपुर बस अड्डे के पास स्थित हॉल सेल के गौतम मेडिकल स्टोर पर देर रात करीब 11.30 बजे अचानक आग लग गई। कुछ देर में  आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान स्वामी तीनों भाई भूषण, प्रवीण और अमित मौके पर पहुंचे और खुद ही आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। प्रयास में तीनों भाई बुरी तरह से झुलस गए। तीनों को झुलसी हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

आगजनी को देख मौके पर रात में ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है।  आगजनी से मेडिकल स्टोर में रखी लाखों की दवाईयां जलकर राख हो गईं। दुकान स्वामी भूषण की नुकसान को देख तबीयत खराब हो गई और उन्हें हार्टअटैक आना बताया जा रहा है। भूषण का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें