फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वार्ता विफल, हड़ताल जारी रहेगी          

Thu, 16 Feb 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कॉलेज में धरने पर बैठा नसिँग स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ अपनी मांगों के समर्थन में कामकाज ठप कर बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। समझौता वार्ता विफल होने पर स्टाफ ने कॉलेज के कोषाध्यक्ष की गाड़ी का घेराव किया और धरना देकर बैठ गए। स्टाफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी।            
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में नर्स एवं वार्ड ब्वाय स्टाफ बुधवार सुबह पहुंचा। नर्सिंग स्टाफ ने कामकाज ठप कर गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी स्टाफ की मांग थी कि उनका वेतन बढ़ाया जाए और समय पर मिलना भी चाहिए। लेडीज नर्स को घर से लाने और ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जानी चाहिए। रात के समय ड्यूटी करने पर उनको स्वार्टर दिए जाए। ओवरटाइम ड्यूटी के पैसे मिलने चाहिए। प्रदर्शनकारी स्टाफ का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।

कॉलेज में बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल की जानकारी मिलने पर कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप कॉलेज में पहुंचे। गौरव स्वरूप और स्टाफ के बीच समझौता वार्ता हुई। समझौता वार्ता विफल होने पर स्टाफ ने कोषाध्यक्ष की गाड़ी का घेराव किया और धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोषाध्यक्ष को गाड़ी में बैठाकर कॉलेज से बाहर निकाला। स्टाफ का कहना था कि बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी। धरना देने वालों में सपना, नेहा मलिक, दीपा, पुष्पा, श्वेता, हिमांशु, वैभव, मयंक, धीरज, कपिल, विक्की, विकास, आकाश, मानसी, आशीष, ज्योति, कंवरपाल आदि स्टाफ शामिल रहा।            
विज्ञापन


हड़ताल बेबुनियाद : कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप का कहना है कि कॉलेज में बायोलिकल मैट्रिक सिस्टम लगाया गया है। जिसमें अंगूठा लगाने पर पता चल जाएगा कि नर्स स्टाफ किस वक्त ड्यूटी पर आया और किस वक्त गया। इस सिस्टम के लगने से नर्स स्टाफ परेेशान हैं। तीन माह पूर्व ही इनका वेतन बढ़ाया गया था। हड़ताल बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें