फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली के नीचे दबने से मिस्त्री की मौत 

Mon, 16 Apr 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में ट्राली के नीचे दबने से एक मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोग उनसे ही उलझ गए और एंबुलेंस को भी रोक लिया।
विज्ञापन


गांव मुबारिकपुर निवासी दलित मुकेश (32) पुत्र नैनसिंह ट्रैक्टर की ट्रॉलियों को ठीक करने का काम करता था। मिस्त्री मुकेश जीटी रोड पर कबूल कन्या इंटर कालेज के सामने सैनी ट्रक बॉडी रिपेयर की दुकान पर काम करता था। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे मिस्त्री मुकेश व उसका साथी आवास विकास कालोनी निवासी बबलू पुत्र अमर सिंह दुकान के सामने गांव कैली निवासी कामिल पुत्र इरफान की ट्रॉली के पहिये का धुरा मुड़ने पर उसको ठीक कर रहे थे।

ट्रॉली में ट्रैक्टर भी जुड़ा हुआ था। मिस्त्री ने ट्रॉली के पहिए के जोड़ों को अलग कर जैक लगा रखा था। मुकेश व बबलू ट्रॉली के नीचे घुसकर धुरे को ठीक करने में लगे थे। इसी दौरान कामिल ट्रैक्टर पर बैठा कुछ कर रहा था। अचानक कामिल ने सेल्फ लगा दिया, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर ट्रॉली समेत आगे बढ़ गया। जिससे काम कर रहा मुकेश ट्रॉली के नीचे दब गया, जबकि बबलू बाल बाल बचा। शोर मचाने पर दुकानदारों ने ट्रॉली के नीचे से मुकेश को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक्टर मालिक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता नैनसिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक कामिल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, दलित समाज के लोग एकत्र होकर अस्पताल में पहुंच गए और ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। लोगों ने शव को पोस्टमार्टम ले जाने वाली एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर पुलिस व लोगों के बीच नोकझोंक भी हो गई थी। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर बामुश्किल शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर आरोपी नामजद मालिक की तलाश शुरू कर दी है। 

पत्नी व दो बच्चियों को रोते बिलखते छोड़ गया
मृतक की पत्नी पूजा ने 15 दिन पूर्व बच्ची को जन्म दिया। मृतक के बड़ी बेटी दो साल की है। मुकेश अपने पीछे पत्नी व दो बच्चियों को रोते बिलखते छोड़ गया। मां कृष्णा व पिता नैन सिंह समेत चार भाइयों का परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश की मौत से गांव में भी शोक व्याप्त है। गांव के लोग मृतक के रोते बिलखते परिजनों का ढांढस बंधा रहे हैं।

हाइवे पर हादसे में युवक की मौत 
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाइवे के बागोवाली बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बागोवाली बाईपास हाइवे पर रविवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे यह हादसा हुआ।

एक युवक होटल के सामने हाइवे को पार कर रहा था। डिवाइडर पार कर जैसे ही वह दूसरी ओर पहुंचा, तभी मेरठ की ओर से हरिद्वार की साइड जा रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक कई फुट उछल कर पीछे आ रही कार के बोनट पर जाकर गिरा। चालक ने कार को रोका और उसे नीचे उतारा, तब तक वह अचेत हो चुका था।

चालक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है, जो नाईक के जूते और हरे रंग की शर्ट पहने है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें