फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवाईयों की दुकान पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित किसान बीज भंडार पर कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने विभाग के वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार के साथ छापा मारा। कृषि रक्षा अधिकारी ने दुकान पर उपलब्ध विभिन्न कीटनाशकों की बारीकी से जांच पड़ताल की। उन्होंने कीटनाशक दवाओं की बिक्री हेतु आवश्यक लाइसेंस भी देखा। इसके अलावा उन्होंने किसान बीज भंडार से दो कीटनाशक दवाओं के सैंपल लिए। जिन्हें प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जाएगा। कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि दो कीटनाशक दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। तत्पश्चात ही कोई विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें