मुजफ्फरनगर। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देश पर चरथावल रोड पर 32 बीघा भूमि में अवैध प्लाॅटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।
एमडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि चरथावल रोड निकट शनि मंदिर भू स्वामी राजेश कुमार सैनी एवं अशोक कुमार सैनी ने चार बीघा भूमि में और हाजी शमशेर ने चरथावल रोड पर मदरसा के बगल में आठ बीघा भूमि में अवैध प्लाॅटिंग की हुई थी। कल्लू, यामीम, शमीम की ओर से ग्राम खांजापुर, काली नदी के किनारे डूब क्षेत्र में लगभग सात बीघा और शमशेर सिंह, मो. आमिर की ओर से हिंडन नदी के पास न्याजूपुरा चरथावल रोड पर लगभग छह बीघा जमीन में अवैध प्लाॅटिंग की गई थी।
इनके अलावा सुरेन्द्र की ओर से शाहबुद्दीनपुर में लगभग पांच बीघा एवं अर्जुन कुमार, सुशील कुमार की ओर से खांजापुर में लगभग दो बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) की गई अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त करा दिया। संवाद