फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एमडीए बोर्ड करेगा शामली-कैराना महायोजना की पुष्टि

Tue, 29 Jul 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिचालन विधि से शामली और कैराना महायोजना का अनुमोदन होने के बाद एमडीए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव की पुष्टि की जाएगी। तीन अगस्त को आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना संबंधी भी एक प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की नौ अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक मेंं मुजफ्फरनगर महायोजना 2031 की पुष्टि की गई थी। आपत्तियों के निस्तारण में हुई देरी के कारण शामली-कैराना महायोजना 2031 के अनुमोदन का प्रस्ताव शासन में लटक गया था।
शासन की ओर से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद प्राधिकरण की ओर से बोर्ड में परिचालन विधि से उसका अनुमोदन कराया गया। जिसकी पुष्टि के लिए तीन अगस्त को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इस बार बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना संबंधी प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत विकास प्राधिकरण की ओर से गांव पीनना और रुकनपुर की 11 हेक्टेअर भूमि पर आवासीय योजना विकसित करने का विचार किया गया था। एमडीए की 18 दिसंबर 2024 को हुई बोर्ड बैठक में चिह्नित भूमि के स्वामियों से सहमती प्राप्त करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही योजना संबंधी पीपीआर रिपोर्ट तैयार कर अगली बोर्ड बैठक में रखने का निर्णय भी हुआ था। इस बार की बोर्ड बैठक में शामली और कैराना महायोजना संबंधी जोनल प्लान भी स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

मुजफ्फरनगर और शामली में होगा विकास : कविता मीणा
एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा का कहना है कि महायोजना 2031 की स्वीकृति के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर और शामली में विकास के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद बढ़ी है। बताया कि प्राधिकरण बोर्ड की बैठक उपरांत दोनों जनपदों में विकास की नई संभावनाओं को तलाश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें