फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मायावती का बड़ा बयान, कहा-BSP की सरकार बनी तो वेस्ट यूपी को अलग स्टेट बनाने का करेंगे प्रयास

Sun, 14 Apr 2024 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज मुजफ्फरनगर में जाट, दलित और मुस्लिम मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। यहां उन्होंने मंच से पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने को लेकर भी बड़ी बात कही।
विज्ञापन
मंच से बोलतीं मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती नगर के जीआइसी मैदान में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। 

विज्ञापन


रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंच पर पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और फिर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में मुजफ्फरनगर में कोई दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार में जाट और मुसलमानों का भाईचारा टूटा गया था।
 

मंच से सपा-कांग्रेस पर भी किए तीखे वार
उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में प्रत्येक वर्ग के लोगों को वरीयता दी गई। सपा सरकार में मुजफ्फरनगर में इतनी दहशत पैदा की गई कि मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे, इसी वजह से अति पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को मैदान में उतर गया। मुस्लिम समाज को भागीदारी देने के लिए यही के प्रत्याशी को हरिद्वार से चुनाव मैदान में उतरा गया है।
 
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो बोलीं: भाजपा अब सत्ता में नहीं लौटेगी
कहा कि आजादी के बाद से सत्ता कांग्रेस के हाथों में रही है। बीजेपी की मानसिकता भी संकीर्ण है। भाजपा सत्ता में नहीं लौटेगी। अब भाजपा की नाटकबाजी या जुमलेबाजी काम आने वाली नहीं है।

जब जब बसपा की सरकार बनी, किसानों की हर फसल का वाजिब दाम दिया गया। राशन देने से नहीं, बल्कि स्थाई रोजगार देने से ही गरीबों का भला होगा। धर्म की आड़ में हो रहे मुसलमानों के शोषण को रोका जाएगा। बसपा सरकार में निष्पक्ष तरीके से भर्ती हुई। जाट समाज के युवाओं को भी रोजगार मिला। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

सरकार बनी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए करेंगे काम: मायावती
मंच से मायावती ने चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग स्टेट बनाने के लिए काम करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें