मनचाही कीमत पर खरीदकर बाजार से मुनाफा कमाने के लिए भंडारण कर रहे हैं। गेहूुं पर एमएसपी नहीं मिली। हमने अधिकार पत्र जारी किया है, एमएसपी का अधिकार देंगे। बीजेपी वाले विश्वगुरू बनाने की बात करते हैं, लेकिन 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है।
हमने इंडिया पढ़ा, यह बोल रहे इंडी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हमने किताबों में इंडिया पढ़ा था। लेकिन बीजेपी वाले इंडी कहते हैं। इंडिया को नहीं पढ़ पा रहे और इंडिया के लोगों को नहीं पढ़ पा रहे हैं।
घबरा गए हैं 400 पार वाले
किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने 10 साल बाद भी घबराए हुए हैं। अगर 400 पार जा रहे होते तो दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे मुकदमें लगाकर जेल नहीं भेजना पड़ता। झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजा। 400 पार वाले घबराए हुए हैं। पहलवान जब कुश्ती हारने लगता है तो क्या -क्या नहीं करता है।