फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में छात्रा से दरिंदगी: मौलवी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, हालत गंभीर, पीड़िता को किया रेफर

Sat, 23 Sep 2023 08:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मदरसे में पढ़ने आई एक छात्रा से मौलवी ने दुष्कर्म किया। वहीं, छात्रा को गंभीर हालत में सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव के एक मदरसे में पढ़ने गई छात्रा के साथ मौलवी ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में छात्रा को कस्बे की सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से छात्रा को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद मौलवी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय छात्रा शनिवार को मस्जिद मदरसा में पढ़ने के लिए गई थी। मदरसे के मौलवी ने छात्रा को रोक लिया। सभी छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद मौलवी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मौलवी फरार हो गया।

Trending Videos

बताया गया कि हालत बिगड़ने पर किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और घटना से परिजनों को अवगत कराया। तब छात्रा को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। इसके बाद गंभीर अवस्था में छात्रा को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर छात्रा की मां ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मदरसे के मौलवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मौलवी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत
विज्ञापन

उधर, इस मामले में सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव का कहना है कि आरोपी मौलवी की तलाश में दो टीमें लगाई गईं हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें